Showing posts with label अच्छे विचार. Show all posts
Showing posts with label अच्छे विचार. Show all posts

Thursday, August 25, 2016

सहती रहो माँ ने कहा था।

सहती रहो माँ ने कहा था।
सहती जाओगी तो धरती कहलाओगी दादी ने कहा।
फिर वो भी कभी बही सरिता बन
कभी पहाड़ हो गई कभी किसी अंकुर की माँ हो गई
पर मुँह से एक शब्द भी नहीं निकाला।






एक स्त्री से अन्य तक पहुँची यही बात
सब अपनी-अपनी जगह होती चली गई जड़वत्
बनती चली गई धरती जैसी।

हर धरती के आसपास रहा कोई चाँद
तपिश भी देता रहा कोई सूरज
तब से पूरा का पूरा
सौर मंडल साथ लिए घूमने लगी है स्त्री ।

बुरा समय बीत जाता है ..

बुरा समय बीत जाता है लेकिन, बुरे लोग मुश्किलों में साथ देने की महँगी कीमत वसूलते हैं. 
इसलिए हमें खुद को इतना सक्षम बनाना चाहिए कि बुरे वक्त में भी किसी बुरे व्यक्ति की मदद न लेनी पड़े.

कर्ण ने बुरे समय में दुर्योधन की सहायता ली थी, 
इसलिए वह दुर्योधन का ऋणी बन गया.

दोस्ती की भी एक मर्यादा होती है और हमें उस मर्यादा को कभी नहीं टूटने देना चाहिए. 
क्योंकि मर्यादा टूटने के बाद दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है.

अगर आपके पास एक भी सच्चा दोस्त है, 
तो मुश्किलों का सामना आप आत्मविश्वास से करेंगे.


दोस्ती अपने उम्र वाले लोगों से हीं निभती है, 
बेमेल दोस्ती अतं में एक बुरी याद बन जाती है.

एक सच्चा दोस्त, सभी रिश्तेदारों पर भारी होता है.
बचपन की दोस्ती सबसे ज्यादा टिकती है.
किसी से दोस्ती करते वक्त चौकन्ने रहिए, 
क्योंकि कुछ लोग दोस्त बनकर पीठ में छूरा भोंकते हैं.

सफल वैवाहिक जीवन जीने वाले लोग आपस में बहुत अच्छे दोस्त होते हैं.
कई बार हमारे दुश्मन, हमें कुछ कर गुजरने के लिए मजबूर करते हैं.


जिन लोगों के पास बहुत ज्यादा दोस्त होते हैं, 
उनके पास कोई सच्चा दोस्त नहीं होता है. 
क्योंकि सच्चे दोस्त थोक के भाव पर नहीं मिलते हैं.

जो आपकी कमजोर नब्ज जानने के बावजूद, 
आपको परेशान न करें वही सच्चा दोस्त है. 
ऐसे दोस्त बहुत मिलते हैं,
इसलिए अपनी कमजोर नब्ज का किसी को पता न लगने दें, 
यही चिंतामुक्त रहने का मन्त्र है.

Friday, April 29, 2016

अच्छे विचार

1. “सफलता पाने का सुनहरा अवसर इंसान में ही होता है न की किसी काम में”

2. “जब मै जीवन के अंतिम क्षणों में परमात्मा के सामने खड़ा रहूगा, तब मै चाहता हु की मेरे पास टैलेंट की एक बूंद भी ना हो, ताकि मै परमात्मा से कह सकू की, तुमने जो दिया उन सब का मैंने उपयोग कर लिया”
3. “एक चिड़िया की तरफ देखो, जिसे ये भी नहीं पता होता है की अगले ही पल वह क्या करने वाली होगी. तो क्यू ना हम पूरा जीवन एक-एक पल की तरह जिये”
4. “नसीब/तक़दीर/भाग्य/किस्मत महेनत का ही एक हिस्सा है. जितनी ज्यादा आप महेनत करोगे उतने ही ज्यादा आप नसीबवाले बनते जाओगे.”


5. “आपको अपना सबसे बड़ा दुश्मन और सच्चा मित्र आपके अंदर ही मिलेगा”
6. “साहस इंसान का पहला गुण है, क्योकि इंसान के बाकी सारे गुण साहस ही निश्चित करता है”
7. “अपने हर एक दिन को ऐसे जिये जैसे अभी-अभी आपका जीवन शुरू हुआ है”
8. “एक सफल व्यक्ति और दुसरे व्यक्ति में फरक शक्ति और बुद्धि की कमी होना नहीं है बल्कि इच्छा की कमी होना है”
9. “अपनी असफलता के बारे में चिंतित रहने की बजाये उस मौके के बारे में चिंतित रहिये जिसे कोशिश किये बिना ही आपने खो दिया”
10. “जीवन के दो ही नियम है, 1. कभी ना छोड़े/ कभी हार ना माने 2. नियम नंबर 1 कभी ना भूले”
11. “वहा कभी मत जाओ जहा आपका रास्ता आपको ले जाये, बल्कि वहा जाओ जहा कोई रास्ता न हो और आप अपने लिए रास्ता बनाओ”
12. “बहोत से लोग असफलता से तंग आकर अपने काम को बिच में ही छोड़ देते है, लेकिन तब वे ये नहीं जानते के उस समय वे सफलता के बहोत करीब होते है”
13. “कोई भी श्रेष्ट काम पहले असंभव ही होता है”
14. “जीवन का पहला नियम, वही करे जो आपको आनंद दे”
15. “केवल लक्ष्य रखना पर्याप्त नहीं, उसके लिए प्रयत करना बहोत जरुरी है”
16. “चुनौतिया वे होती है जो जीवन को मजेदार बनाती है और जीवन को सार्थक बनाती है”
17. “रूकावट अक्सर कुछ पाने का प्रारंभिक प्रयास होती है”
18. “मै अपनी परिस्थितियों का परिणाम नहीं बल्कि अपने निर्णयों का परिणाम हु”
19. “दिमाग सबकुछ है. आप जो सोचते हो वही बनते हो”
20. “मै उन लोगो का आभारी हु जिन्होंने मुझे ना कहा. क्यू की उन्ही की वजह से मैंने खुद उसे करना शुरू किया”

Note : अगर आपके पास और भी अच्छे विचार हैं तो जरुर कमेन्ट के मध्यम से भजे अच्छे लगने पर हम इस लेख में शामिल करेगे.

Ads Inside Post