Showing posts with label सुविचार. Show all posts
Showing posts with label सुविचार. Show all posts

Thursday, August 25, 2016

सहती रहो माँ ने कहा था।

सहती रहो माँ ने कहा था।
सहती जाओगी तो धरती कहलाओगी दादी ने कहा।
फिर वो भी कभी बही सरिता बन
कभी पहाड़ हो गई कभी किसी अंकुर की माँ हो गई
पर मुँह से एक शब्द भी नहीं निकाला।






एक स्त्री से अन्य तक पहुँची यही बात
सब अपनी-अपनी जगह होती चली गई जड़वत्
बनती चली गई धरती जैसी।

हर धरती के आसपास रहा कोई चाँद
तपिश भी देता रहा कोई सूरज
तब से पूरा का पूरा
सौर मंडल साथ लिए घूमने लगी है स्त्री ।

बुरा समय बीत जाता है ..

बुरा समय बीत जाता है लेकिन, बुरे लोग मुश्किलों में साथ देने की महँगी कीमत वसूलते हैं. 
इसलिए हमें खुद को इतना सक्षम बनाना चाहिए कि बुरे वक्त में भी किसी बुरे व्यक्ति की मदद न लेनी पड़े.

कर्ण ने बुरे समय में दुर्योधन की सहायता ली थी, 
इसलिए वह दुर्योधन का ऋणी बन गया.

दोस्ती की भी एक मर्यादा होती है और हमें उस मर्यादा को कभी नहीं टूटने देना चाहिए. 
क्योंकि मर्यादा टूटने के बाद दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है.

अगर आपके पास एक भी सच्चा दोस्त है, 
तो मुश्किलों का सामना आप आत्मविश्वास से करेंगे.


दोस्ती अपने उम्र वाले लोगों से हीं निभती है, 
बेमेल दोस्ती अतं में एक बुरी याद बन जाती है.

एक सच्चा दोस्त, सभी रिश्तेदारों पर भारी होता है.
बचपन की दोस्ती सबसे ज्यादा टिकती है.
किसी से दोस्ती करते वक्त चौकन्ने रहिए, 
क्योंकि कुछ लोग दोस्त बनकर पीठ में छूरा भोंकते हैं.

सफल वैवाहिक जीवन जीने वाले लोग आपस में बहुत अच्छे दोस्त होते हैं.
कई बार हमारे दुश्मन, हमें कुछ कर गुजरने के लिए मजबूर करते हैं.


जिन लोगों के पास बहुत ज्यादा दोस्त होते हैं, 
उनके पास कोई सच्चा दोस्त नहीं होता है. 
क्योंकि सच्चे दोस्त थोक के भाव पर नहीं मिलते हैं.

जो आपकी कमजोर नब्ज जानने के बावजूद, 
आपको परेशान न करें वही सच्चा दोस्त है. 
ऐसे दोस्त बहुत मिलते हैं,
इसलिए अपनी कमजोर नब्ज का किसी को पता न लगने दें, 
यही चिंतामुक्त रहने का मन्त्र है.

Friday, April 29, 2016

प्रेरणादायक जीवन मंत्र


1)  अपने विचारो को बताने से पहले थोडा सोच ले :
गलत समय पर गलत बाते बोलना आपकी मुसीबतों को बढ़ा सकता है.
अंततः हम सभी को आत्ममंथन की जरुरत होती ही है. ये एक साधारण उपाय है हम हमारे रवैये को बदलकर ही जिंदगी में बहोत सी मुसीबतों का सामना आसानी से कर सकते है. और प्यार भरे रिश्तो को जिंदगीभर के लिये बनाये रख सकते है.
2)  आलोचनाओ से दूर रहे और दूसरो का मजाक न उडाये :
हमारी अनुभूति और उसके प्रकोप के दो तरह के प्रभाव होते है. यदि आप प्यार, स्नेह, दया, करुणा, कल्याण के रूप में सकारात्मक विचारो को भेजते हो तो इससे आपके संबंध और भी मधुर और मजबूत बनेंगे. इसके विपरीत जो लोग गुस्सा, नफरत, चिंता, आलोचना, गलतिया ढूंडना, नकारात्मक सोचना और बुरे शब्दों का प्रयोग करते है, उनके संबंध ख़त्म होते हुए नज़र आते है. और इसी की चिंता में इंसान के जीवन से प्यार और ख़ुशी हमेशा के लिये चली जाती है. दो इंसानों में संबंध में दोनों में एक-दूजे को समझने की ताकत होनी चाहिये, ना की एक-दूजे में अहंकार और द्वेषभाव होना चाहिये.
3)  क्या आप आसानी से दुखी होते हो और मुश्किल से खुश होते हो ?
मेरा ऐसा मानना है की अच्छी और बुरी आदतों को सिमित जगह तक ही रखना आपको गलत रास्तो पर ले जा सकता है. लोगो में बुरी आदतों को जल्दी अपनाने की और उन्हें विकसित करने की आदत होती है जबकि अच्छी आदते बड़ी मुश्किल और लाख कोशिशो के बाद ही लगती है. और इसी वजह से हम एक-दुसरे से नाराज़ रहते है. हमें हमारी आंतरिक भावना को सोच-समझकर ही बाहर लाना चाहिये. आंतरिक भावना के बारे में विचार करते हुए हमें सकारात्मक भावनाओ को बाहर लाना चाहिये और नकारात्मक भावनाओ को नष्ट कर देना चाहिये.
इसके विपरीत ख़ुशी का अहसास, प्यार, आकर्षण, ध्यान रखना, दया और करुणा ये सब हमें अपने स्वभाव में ही दिखाई देता है. हमारा स्वभाव ही हमारे गुणों को दर्शाता है और हमारे स्वभाव पर ही हमारा खुश रहना निर्भर करता है.
रिश्तो में आयी खटास को दूर करने का शबे आसान उपाय अपने स्वभाव को नम्र बनाना और परिस्थिति चाहे आपके अनुकूल हो या विपरीत हमेशा मुस्कुराते रहना ही है. खुश रहने के लिये आपको अपने स्वभाव को बदलने की जरुरत होगी.
4) अपनी परीभाषा को बदले :
अपनी परीभाषा को इस कदर बनाये की आप आसानी से खुश हो जाये और बड़ी मुश्किल से मायूस हो पाये. निश्चित करे की आपका सबसे अच्छा दिन आज ही है, आज ही आप आसानी से मनचाही जिंदगी जी सकते हो. इन बातो को हमेशा याद रखे तभी आपके जीवन में ख़ुशी, प्यार, आज़ादी हमेशा बनी रहेंगी.
यदि आपसे कोई यह प्रश्न करता है की आप बहोत खुश और उत्साही कैसे रहते हो? तो आपका जवाब, “मै इसलिए खुश हु क्योकि मै आज में जीता हु और आसानी से सांस ले पाटा हु और आसानी से खुश हो जाता हु” होना चाहिये.
आपका ये रवैया आपको एक खुशनुमा जिंदगी जीने में सहायक साबित होगा. और आप हमेशा के प्यार, आकर्षण, सहायक और दया, करुणा के वातावरण में रहने लगोगे, जिससे आपका स्वास्थ और आपकी संपत्ति दोनों ही सुरक्षित होंगे.
आसानी से खुश होने के अलावा एक और बात है जो आपमें होनी चाहिये, और वह है की आसानी से दुखी न होना. किसी भी इंसान के लिये आपको दुखी कर पाना असंभव होना चाहिये. अपने मायूसी की एक सीमा निश्चित कर ले. ठान ले की आप तभी मायूस होंगे जब आपका दिन में 10 लाख डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान होगा, यदि इस तरह की कोई घटना आपके जीवन में होती है तो आपको मायूस होना चाहिये. यदि आप इन सीमाओ को अपने जीवन में उपयोग करो तो आप कभी आसानी से मायूस नहीं हो पायेंगे. और आप जिंदगीभर खुश रह पायेंगे.
5)  इन शर्तो को प्रयोग में लाये :
आप जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये ही सारे बदलाव करते हो. इन आदतों को बढाने के लिये आपको नम्र, इमानदार और लगातार किशिशे करते रहने की जरुरत है. हर समय आपको जीवन की इस नयी परीभाषा का ज्ञान होना चाहिये. इन सभी शर्तो को बहोत सारे पन्नो पर लिखे और उन्हें घर में अलग-अलग जगहों पर लगाये. ताकि बार-बार आपका ध्यान उनकी तरफ जाये. आप इन सभी शर्तो को अपने कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल का वॉलपेपर बनाकर भी रख सकते हो.
ऐसा करने से कुछ ही दीनो में आपकी बुरी आदते अच्छी आदतों में परीवर्तित हो जाएँगी, और आप खुद को इस दुनिया का सबसे खुश इंसान पाओगे. ऐसा करने से आप हमेशा खुश रह सकते हो. और अपने रवैये से दूसरो को कैसे खुश किया जा सकता है यह भी सिख सकते हो.
और इस दुनिया में गुस्सा, नफरत, मायूसी और मुसीबत के लिये कोई जगह नही होंगी.
एक बात हमेशा याद रखे…….
प्यार और ख़ुशी की हर जगह जीत होती है.

घर बनाने से ज्यादा वक्त बंगला बनाने में लगता है.



“जो विद्यार्थी प्रश्न पूछता है वह पाच मिनट के लिए मुर्ख रहता है, 
पर जो प्रश्न पूछता ही नहीँ वो जिंदगीभर के लिए मुर्ख बन जाता हैं.”

“जिस छात्र को किसी विषय में सबसे ज्यादा ज्ञान प्राप्त करना है, 
तो उसे सबको पहले ज्ञान देना भी होंगा..”

“अगर किसी और की तुलना में आप को सफलता के लिए ज्यादा वक्त लग रहा है, 
तो बिलकुल भी निराश नहीं होनी चाहियें, क्योकि…. घर बनाने से ज्यादा वक्त बंगला बनाने में लगता है.”

“एक छात्र को अपने स्कुल के समय सिर्फ और सिर्फ अपने पढाई पर ध्यान केन्द्रित करना चाहियें, 
वरना बाद ने उसपर और कोई ध्यान नहीं देंगा.”

“जिस छात्र को ज्ञान की लालसा हैं, 
उसे हर चीज ज्ञानवर्धक ही नजर आती हैं.”

अच्छे विचार

1. “सफलता पाने का सुनहरा अवसर इंसान में ही होता है न की किसी काम में”

2. “जब मै जीवन के अंतिम क्षणों में परमात्मा के सामने खड़ा रहूगा, तब मै चाहता हु की मेरे पास टैलेंट की एक बूंद भी ना हो, ताकि मै परमात्मा से कह सकू की, तुमने जो दिया उन सब का मैंने उपयोग कर लिया”
3. “एक चिड़िया की तरफ देखो, जिसे ये भी नहीं पता होता है की अगले ही पल वह क्या करने वाली होगी. तो क्यू ना हम पूरा जीवन एक-एक पल की तरह जिये”
4. “नसीब/तक़दीर/भाग्य/किस्मत महेनत का ही एक हिस्सा है. जितनी ज्यादा आप महेनत करोगे उतने ही ज्यादा आप नसीबवाले बनते जाओगे.”


5. “आपको अपना सबसे बड़ा दुश्मन और सच्चा मित्र आपके अंदर ही मिलेगा”
6. “साहस इंसान का पहला गुण है, क्योकि इंसान के बाकी सारे गुण साहस ही निश्चित करता है”
7. “अपने हर एक दिन को ऐसे जिये जैसे अभी-अभी आपका जीवन शुरू हुआ है”
8. “एक सफल व्यक्ति और दुसरे व्यक्ति में फरक शक्ति और बुद्धि की कमी होना नहीं है बल्कि इच्छा की कमी होना है”
9. “अपनी असफलता के बारे में चिंतित रहने की बजाये उस मौके के बारे में चिंतित रहिये जिसे कोशिश किये बिना ही आपने खो दिया”
10. “जीवन के दो ही नियम है, 1. कभी ना छोड़े/ कभी हार ना माने 2. नियम नंबर 1 कभी ना भूले”
11. “वहा कभी मत जाओ जहा आपका रास्ता आपको ले जाये, बल्कि वहा जाओ जहा कोई रास्ता न हो और आप अपने लिए रास्ता बनाओ”
12. “बहोत से लोग असफलता से तंग आकर अपने काम को बिच में ही छोड़ देते है, लेकिन तब वे ये नहीं जानते के उस समय वे सफलता के बहोत करीब होते है”
13. “कोई भी श्रेष्ट काम पहले असंभव ही होता है”
14. “जीवन का पहला नियम, वही करे जो आपको आनंद दे”
15. “केवल लक्ष्य रखना पर्याप्त नहीं, उसके लिए प्रयत करना बहोत जरुरी है”
16. “चुनौतिया वे होती है जो जीवन को मजेदार बनाती है और जीवन को सार्थक बनाती है”
17. “रूकावट अक्सर कुछ पाने का प्रारंभिक प्रयास होती है”
18. “मै अपनी परिस्थितियों का परिणाम नहीं बल्कि अपने निर्णयों का परिणाम हु”
19. “दिमाग सबकुछ है. आप जो सोचते हो वही बनते हो”
20. “मै उन लोगो का आभारी हु जिन्होंने मुझे ना कहा. क्यू की उन्ही की वजह से मैंने खुद उसे करना शुरू किया”

Note : अगर आपके पास और भी अच्छे विचार हैं तो जरुर कमेन्ट के मध्यम से भजे अच्छे लगने पर हम इस लेख में शामिल करेगे.

Ads Inside Post