Thursday, August 25, 2016

कान्हा को राधा ने प्यार का पैगाम लिखा..

कान्हा को राधा ने प्यार का पैगाम लिखा
पूरे खत में सिर्फ कान्हा-कान्हा नाम लिखा. 
कोई प्यार करे तो राधा-कृष्ण की तरह करे
जो एक बार मिले, तो फिर कभी बिछड़े हीं नहीं.

राधा कहती है दुनियावालों से
तुम्हारे और मेरे प्यार में बस इतना अंतर है
प्यार में पड़कर तुमने अपना सबकुछ खो दिया
और मैंने खुद को खोकर सबकुछ पा लिया.

तेरे बिना एक सजा है ये जिंदगी मेरे कान्हा
किस्मतवाला बस वो है, जो दीवाना है तेरा कान्हा.
भक्ति में भक्त का झुकना अनिवार्य होता है
तभी भगवान को भक्त स्वीकार्य होता है.

पूरी दुनिया मोह-माया में खोई हुई है मेरे कान्हा
बस मैं हीं हूँ, जिसे तेरी माया जकड़ न पाई.
चारों तरफ फ़ैल रही है इनके प्यार की खुशबू थोड़ी-थोड़ी
कितनी प्यारी लग रही है, साँवरे-गोरी की यह जोड़ी.

कान्हा तेरे साँवले रंग से जलने लगे हैं लोग
तेरे जैसा कोई ढूढ़ नहीं पाए हैं लोग
इसलिए तुझे तेरे रंग का उलाहना देने लगे हैं लोग.
जब भोर हुई तो मैंने कान्हा का नाम लिया

सुबह की पहली किरण ने फिर मुझे उसका पैगाम दिया
सारा दिन बस कन्हैया को याद किया
जब रात हुई तो फिर मैंने उसे ओढ़ लिया.
राधा ने किसी और की तरफ देखा हीं नहीं…


जब से वो कृष्ण के प्यार में खो गई
कान्हा के प्यार में पड़कर, वो खुद प्यार की परिभाषा हो गई.
राधा कृष्ण का मिलन तो बस एक बहाना था
दुनिया को प्यार का सही मतलब जो समझाना था.
जब कृष्ण ने बंसी बजाई, तो राधा मोहित होने लगी
जिसे कभी न देखा था उसने, उससे मिलने को व्याकुल होने लगी.
प्यार दो आत्माओं का मिलन होता है
ठीक वैसे हीं जैसे……….

प्यार में कृष्ण का नाम राधा और राधा का नाम कृष्ण होता है.
प्रेम करना हीं है, तो मेरे कान्हा से करो
जिसकी विरह में रोने से भी तेरा उद्धार हो जाएगा.
हे मन, तू अब कोई तप कर ले
एक पल में सौ-सौ बार कृष्ण नाम का जप कर ले.
जमाने का रंग फिर उस पर नहीं चढ़ता….
जिस पर कृष्ण प्रेम का रंग चढ़ जाता है
वो सभी को भूल जाता है, जो साँवरे का हो जाता है.
कृष्ण की आँखों में राधा हीं राधा नजर आती है
मानो कृष्ण की आँखें, राधा की थाती है.
अगर तुमने राधा के कृष्ण के प्रति समर्पण को जान लिया
तो तुमने प्यार को सच्चे अर्थों में जान लिया.

जो अच्छी कविताएं लिखते हैं


अच्छे कवि वे होते हैं जो अच्छी कविताएं लिखते हैं
अच्छी कविताएं वे होती हैं जिनकी अच्छे कवि, 
अच्छे सम्पादक अच्छे आलोचक परम अच्छे मित्र अच्छा होने की 
उद्घोषणाएं  करते हैं

जो अच्छी पत्रिकाओं में जो अच्छे  और
ऐसे प्रतिष्ठित पत्र- पत्रिकाओं में छपें
जिन में अच्छी कविताओं के 
अच्छे कवि के बारे में
अच्छे कवि, अच्छे सम्पादक अच्छे आलोचक
परम अच्छे मित्र 
अच्छी- अच्छी विस्तार से समीक्षाएं
अच्छे- अच्छे आलोचनात्मक आलेख छपें

अच्छी पत्रिकाएं वें जिन में अच्छे कवि, 
अच्छे सम्पादक अच्छे आलोचक परम अच्छे मित्र हों 


और जो प्रतिष्ठित पुरस्कारों के पैनलों की सलेबस- कोर्स बुक हों

अच्छे - प्रतिष्ठित पुरस्कार वे जो 
अच्छे कवि, अच्छे सम्पादक
अच्छे आलोचक परम अच्छे मित्रों के 
निर्णायक मण्डल द्वारा केवल अच्छे कवि
अच्छी कविताओं को दिए जाते हैं

तो मित्रो! भले आप अच्छे कवि न हों
अच्छी कविताएं न लिख पा रहे हों
अच्छे कवि, अच्छे सम्पादक
अच्छे आलोचक परम अच्छे मित्र बनाइए
और अच्छी कविताओं के अच्छे कवि होने की
जारी की जानेवाली सूचियों में
जितनी जल्दी हो सके अपने को नामज़द करें!


तुम तालियां बजाना


जब मैं कुछ कहूं- तुम तालियां बजाना, बजवाना
जब तुम कुछ कहोगे- मैं तालियां बजाऊंगा, बजवाऊंगा
तुम मुझ से यूं ही निभाते रहनामैं तुम से यूं ही निभाता रहूंगा.....

मेरे बेसुरों पर तुम ताल ठोंकना तुम्हारे बेसुरों पर मैं ताल ठोंकूंगा
मेरी असंगत को तुम संगत देते रहना
तुम्हारी असंगत को मैं संगत देता रहूंगा......

याद रहे! गीत हमें, अपने- अपनों ही के गाने हैं
अकेला चना भाड़ नहीं झौंक सकता, सबके यहां घराने है
तुम मुझे दरबार भिजवाते रहना मैं तुम्हें दरबार भिजवाता रहूंगा।


मुख-पृष्ठ कोमुख-पृष्ठ बनाते हैं....


बहुत से मुखपृष्ठ हाशियो से घबराते हैं
मुखपृष्ठी अपने दंभ में हाशिये ही नहीं लगाते हैं
जहां कहीं दिखायी देने लगते हैं हाशिए
उन्हें हटाने,मिटाने की जुगत में लग जाते हैं
उन्हें कौन समझाए हाशिए ही तो..... 
मुख-पृष्ठ कोमुख-पृष्ठ बनाते हैं


कहां खड़ा रहूं जहां भी दिखती है ज़मीन .....

कहां खड़ा रहूं जहां भी दिखती है ज़मीन 
अपने खड़े रहने माफिक करता हूं जतन
कदमों को टिकाने की

पर जानते ही खोखलापन-हकीकतें
ज़मीन कीकांपने लगते हैं कदम
टूट जाते हैं सारे स्वप्न
अपने पैरों पर खड़े होने के

सच!अब सचमुच ही होगा कठिन
खड़े रह पाना अपनी ज़मीन पर
बची ही कहां और कितनी
एक अदद आदमी के खड़े रहने के लिए 
एक अददठोस ज़मीन...


ऐसे डसता है कि सांप भी.......


सांप को 
सब जानते, पहचानते हैं
सांप है
उस में जहर है
सब बचते हैं
सांप 
खुद डरते हैं
सब से बचते हैं
कभी 
चलाकर नहीं डसते
आदमी तो
सांप का भी बाप है
सारी जान- पहचान धरी रह जाती है
इतना चुपचाप
इतने प्रेम से
ऐसे डसता है कि सांप भी.......


Thursday, May 12, 2016

एक कर्ज.....

दोस्तों ये कहानी जरूर पढ़े......
पिताजी के अचानक आ धमकने से पत्नी तमतमा उठी-- “लगता है, बूढ़े को पैसों की ज़रूरत आ पड़ी है, वर्ना यहाँ कौन आने वाला था! अपने पेट का गड्ढ़ा भरता नहीं, घरवालों का कहाँ से भरोगे? मैं नज़रें बचाकर दूसरी ओर देखने लगा।.....
पिताजी नल पर हाथ-मुँह धो कर सफ़र की थकान दूर कर रहे थे।इस बार मेरा हा्थ कुछज्यादा ही तंग हो गया। बड़े बेटेका जूता फट चुका है।वह स्कूल जाते वक्त रोज भुनभुनाता है। पत्नी के इलाज के लिए पूरी दवाइयाँ नहीं खरीदी जा सकीं।
बाबूजी को भी अभी आना था। घर में बोझिल चुप्पी पसरी हुई थी। खाना खा चुकने पर पिताजी ने मुझे पास बैठने का इशारा किया। मैं शंकित था कि कोई आर्थिक समस्या लेकर आये होंगे।
पिताजी कुर्सी पर उकड़ू बैठ गए। एकदम बेफिक्र। सुनो कहकर उन्होंने मेरा ध्यान अपनी ओर खींचा। मैं सांस रोकर उनके मुँह की ओर देखने लगा। रोम-रोम कान बनकर अगला वाक्य सुनने के लिए चौकन्ना था।



वे बोले, “खेती के काम में घड़ी भर भी फुर्सत नहीं मिलती। इस बखत काम का जोर है।रात की गाड़ी से वापस जाऊँगा। तीन महीने से तुम्हारी कोई चिट्ठी तक नहीं मिली। जब तुम परेशान होते हो, तभी ऐसा करते हो।" उन्होंने जेब से
सौ-सौ के दस नोट निकालकर मेरी तरफ बढ़ा दिए, “रख लो। तुम्हारे काम आएंगे। धान की फसल अच्छी हो गई थी। घर में कोई दिक्कत नहीं है।तुम बहुत कमजोर लग रहे हो। ढंग से खाया-पिया करो। बहू का भी ध्यान रखो।" 
मैं कुछ नहीं बोल पाया।शब्द जैसे मेरे हलक में फंसकर रह गये हों। मैं कुछ कहता इससे पूर्व ही पिताजी ने प्यार से डांटा, “ले लो। बहुत बड़े हो गये हो क्या? नहीं तो।" मैंने हाथ बढ़ाया। पिताजी ने नोट मेरी हथेली पर रख दिए। 
बरसों पहले पिताजी मुझे स्कूल भेजने केलिए इसी तरह हथेली पर अठन्नी टिका देते थे, पर तब मेरी नज़रें आज की तरह झुकी नहीं होती थीं।

दोस्तों एक बात हमेशा ध्यान रखे माँ बाप अपने बच्चो पर बोझ हो सकते हैं बच्चे उन पर बोझ कभी नही होते है। कई लोग अपने माँ बाप को वक़्त के साथ समझ नही पाते। क्या वो माँ बाप जिन्होंने आपको जन्म से वो हर सुख-सुविधा दी जो वो दे सकते थे 
या यूँ कहूँ तो उन्होंने उससे ज्यादा दिया, जिस माँ ने आपके लिए रात-रात भर जागकर आपकी देखभाल की उसके लिए आपका कोई फ़र्ज़ नही ? जिस पिता ने दिन रात कड़ी मेहनत किया ताकि आपकी जिंदगी संवर सके पर जब वो काम करने के लायक नही होते तो आपको क्या करना चाहिए ? 



आज मैंने ये पोस्ट इसलिए share की क्युकी मैं अक्सर यह सुनता हूँ कि "यार,पापा को इस बात की समझ नही है कुछ भी बोल देते हैं या कुछ भी करते हैं" और भी न जाने क्या क्या। जिसने आपको इतना बड़ा करके आपके मुकाम तक पंहुचा दिया क्या उसकी समझ आपसे कम हो गयी ? 


दोस्तों समझने की जरुरत हमें हैं। उनकी सबसे बड़ी ख़ुशी आप हैं। आपके जन्म से ही उनकी कुछ उम्मीदें जुड़ जाती हैं आपसे। अगर आपकी girlfriend या boyfriend आपकी उम्मीद तोड़ते हैं तो आपको कैसा लगता है ? 

जरा सोचों उन्होंने तो बचपन से सिर्फ आपसे ही उम्मीद किये बैठे हैं। अगर अब भी ना समझ आई तो बस खुद से इतना पूछ लीजिये कि जब आप इनके उम्र में होंगे तो अपने बच्चों से क्या उम्मीद करेंगे। आप खुद समझ जाएँगे। 

Ads Inside Post